मध्य प्रदेश में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या गंभीर
मध्य प्रदेश : प्रदेश के कई जिलों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा और छतरपुर सहित कई शहरों में लगातार घंटों बिजली गुल रहने की शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छतरपुर जिले में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां अनियमित बिजली आपूर्ति और बार-बार कटौती की शिकायतें बढ़ रही हैं। भीषण गर्मी के बीच यह संकट घरेलू कार्य, व्यापार और विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है। नागरिक और व्यापारिक वर्ग बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। सरकार और विद्युत विभाग से जल्द राहत की उम्मीद जताई जा रही है।