कटनी : नशा मुक्ति अभियान की भव्य रैली सम्पन्न
कटनी : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कटनी जिले के हिरवारा ग्राम में नशा मुक्ति अभियान की विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने भाग लिया और बिना नशे के सुखी, संपन्न एवं स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प लेने के लिए जागरूक किया गया।
रैली में हाथों में पोस्टर लेकर, गीत-संगीत एवं नारों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। घर-घर नशा मुक्ति के पर्चे एवं संकल्प पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के श्री छबिलाल साहू, श्रीमती कुंती साहू, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, श्रीमती आशा बर्मन, श्रीमती सुधा बर्मन, श्रीमती सुनीता बर्मन, दीपनारायण बर्मन, योगेश बर्मन, ममता बर्मन, माधुरी बर्मन, शालिनी बर्मन, सुभांशी बर्मन, सुश्री रामा बर्मन, श्री संतोष बर्मन, डॉक्टर विद्याभूषण खरे, श्री महेंद्र खरे, ओजस खरे, शरद जायसवाल, धीरज नामदेव, लव सिंह चौहान, दहिया बाबूजी, हरिश्चंद्र गुप्ता, श्री शिव श्रीवास्तव एवं कमल राज अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी की।