logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिधियापारा ग्राम सभा में नाली निर्माण कार्य अधूरा

बिधियापारा ग्राम सभा: पिछले और वर्तमान पंचवर्षीय योजनाओं में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। ग्राम निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि उनके घर से तालाब तक नाली का निर्माण होना था, लेकिन यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले और वर्तमान पंचवर्षीय योजना के ग्राम प्रधानों ने कई बार सरकारी धनराशि निकाली और नाली के निर्माण को केवल कागजों पर ही रखा।

ग्राम प्रधान ने बताया कि नाली का निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। पंचवर्षीय योजना के समाप्ति के समय नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह अभी अधूरा है और इसमें खटिया सामान का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

1
4420 views

Comment