सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया
सिलीगुड़ी: सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधायक शंकर घोष ने पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात सेवक रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति, यातायात व्यवस्था और रात्रि सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से जायजा लिया गया।
विधायक शंकर घोष ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि नागरिकों को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।