logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहाबाद जिले के गांव की बोस्ती बेटी पूजा ने चीन में रचा इतिहास.....

फतेहाबाद जिले के गांव की बोस्ती बेटी पूजा ने चीन में रचा इतिहास! 1.93 मीटर की छलांग से तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड।

फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की धाकड़ बेटी पूजा ने चीन की धरती पर तिरंगा लहरा दिया है। 19 साल की पूजा ने चीन के हांगकांग में एशियन U- 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

पूजा ने कैसे रचा इतिहास?

हॉन्गकॉन्ग में चल रही चैंपियनशिप में पूजा ने पहले 1.91 मीटर कूदकर अंडर-20 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड पक्का किया। इसके बाद उसने 1.93 मीटर की बाधा भी पार कर ली। इसी के साथ उसने 2012 में केरल की साहना कुमारी के नाम दर्ज 1.92 मीटर का सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पहली बार पूजा एशियन U20 चैंपियनशिप के इतिहास में हाई जंप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। साथ ही उसने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का क्वालिफिकेशन मार्क भी पार कर लिया है।

10
374 views

Comment