logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मन की बात के 134वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना

संवाददाता : आकाश सिंह
Aima News kheri.

📍 बांकेगंज, पलिया विधानसभा (लखीमपुर खीरी)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को पलिया विधानसभा के भाजपा मण्डल बांकेगंज में विभिन्न बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के खिलाड़ियों द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्डों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं में खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) के प्रति बढ़ती रुचि का उल्लेख करते हुए विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मनोरमा नदी को बचाने के जन-अभियान की चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नदियों एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि "मन की बात" कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जन-जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषयों को जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़ा बताते हुए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

14
736 views

Comment