पूर्णिमा पर बक्सर माँ चन्द्रिका धाम में गूंजी भव्य माँ गंगा आरती, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित संतों का मिला सान्निध्य
Aima Media जन-जन की आवाज़..... 🖋️
पूर्णिमा पर बक्सर माँ चन्द्रिका धाम में भव्य माँ गंगा आरती, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित संतों का सान्निध्य
उन्नाव/बक्सर। पूर्णिमा के पावन अवसर पर बक्सर स्थित माँ चन्द्रिका धाम में आयोजित भव्य “माँ गंगा आरती” कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम बना। इस दिव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष Satish Mahana, पूज्य साध्वी मैत्रेयी जी एवं पूज्य वेदेही वल्लभ शरण महाराज जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।
माँ गंगा के पवित्र तट पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की अलौकिक आभा एवं संत-महात्माओं के प्रेरणादायी आशीर्वचनों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गंगा आरती में सहभागिता की। सम्पूर्ण वातावरण धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की दिव्यता से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीघापुर एसडीएम, बारा सगवर थाना प्रभारी, बक्सर चौकी प्रभारी, पुलिस बल, सिपाही, पीआरडी जवान एवं होमगार्ड के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। सुरक्षा कर्मियों ने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
संतों एवं गणमान्य अतिथियों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए समाज को एकजुट होकर राष्ट्र एवं धर्महित में कार्य करने का आह्वान किया।
माँ गंगा की कृपा एवं संतों के आशीर्वाद से जनसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का यह पावन अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही सभी की मंगलकामना रही।
🙏 हर-हर गंगे! जय माँ गंगे! 🙏
Aima Media – जन-जन की आवाज़..... 🖋️