logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई का विकास रोक नहीं पाएगा विपक्ष,डीएम चौराहा विवाद पर नितिन अग्रवाल का पलटवार

*हरदोई। *
डीएम चौराहा सुंदरीकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश के आबकारी मंत्री और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह केवल शहर के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़ा कार्य है।
मीडिया से बातचीत में नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में कोई विवाद है ही नहीं। जिला अधिकारी पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं और स्थिति पूरी तरह साफ है। उन्होंने कहा कि डीएम चौराहे पर चल रहा कार्य शहर के सुंदरीकरण और विकास की योजना का हिस्सा है।
मंत्री ने कहा जो लोग विवाद करना चाहते हैं, वे विवाद कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि शहर के विकास और चौराहे के सुंदरीकरण जैसे कार्यों पर भी राजनीति क्यों की जा रही है।
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हरदोई में विकास कार्य हो रहे हैं और उस पर भी कुछ लोग राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दीजिए। हमारी प्राथमिकता केवल हरदोई का विकास है और हम उसी दिशा में लगातार काम करते रहेंगे।
विवाद क्या है?
3हरदोई के डीएम चौराहे पर लगे अशोक स्तंभ को सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यहां महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसे लेकर कुशवाहा, मौर्य और सैनी समाज के लोगों ने आपत्ति जताई और अशोक स्तंभ को पुनः स्थापित करने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चौराहे पर किसी अन्य महापुरुष की मूर्ति लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है तथा सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद अशोक स्तंभ को फिर से स्थापित किया जाएगा।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*

23
157 views

Comment