logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज: कोराव बैद्वार गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान

प्रयागराज: कोराव बैद्वार गांव ग्राम पंचायत के बैदवार गांव में मंदिर के सामने मुन्ना पांडे के घर के बगल वाली गली की स्थिति बहुत खराब है। इस गली में आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है, जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। कुछ समय पहले शिकायत के बाद आधी दूरी तक ब्लॉक लगा दिया गया था, लेकिन आगे रहने वाले लोगों के लिए रास्ता अभी भी बंद है।

स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि कई बार तहसील में आवेदन भी दिया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि विधायक राजमणि कोल जी को भी इस समस्या की जानकारी कई बार दी गई है, जबकि विधायक जी का कहना है कि काफी काम किया गया है। पर ये रोड की तरफ विधायक जी का ध्यान नहीं गया है अभी तक
ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो।

5
13 views

Comment