कानपुर में केयर हेल्थ की अभिकर्ता बैठक सम्पन्न
कानपुर: देश की दूसरी सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी केयर हेल्थ की अभिकर्ता बैठक होटल एमवीआर किदवई नगर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रबंध उप श्री अरविंद शर्मा एवं क्षेत्रीय मैनेजर गौतम बनर्जी ने वर्तमान समय में हेल्थ इंश्योरेंस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थि अभिकर्ताओं ने इसे जन-जन तक पहुंचाने पर सहमति जताई, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।
केयर हेल्थ तेजी से अपना स्थान बना रही है और नंबर 1 बनने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है। इस अवसर पर कंपनी ने अपना नया प्लान 'सिक्योर चाइल्ड' लॉन्च किया। मुख्य अतिथियों में संतोष गुप्ता, सनद चतुर्वेदी, मनोज शर्मा और अनुराग अवस्थी रहे, जबकि मैनेजर अभिषेक शुक्ला और अनुज सिंह का सम्मान किया गया।