हापुड़ में पिता ने बेटे पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया
हापुड़: थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर में सो रहे थे, तब उनके बेटे ने उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पिता का दावा है कि बेटे की मंशा जमीन और रुपये पर कब्जा करने की थी।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना सिम्भावली में तहरीर दी और न्याय की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है और पुलिस जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करेगी।