logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनिल तिवारी रायगढ़ संवाददाता छत्तीसगढ़ भारतमाला सड़क पर मौत का तांडव: 7 बैलों को कुचला, 5 की मौत, सड़क पर बिछीं लाशें, एर्टिगा भी चपेट में भारतमाला स

अनिल तिवारी रायगढ़ संवाददाता छत्तीसगढ़
भारतमाला सड़क पर मौत का तांडव: 7 बैलों को कुचला, 5 की मौत, सड़क पर बिछीं लाशें, एर्टिगा भी चपेट में
भारतमाला सड़क बनी मौत की सड़क! 7 बैलों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत
काजूबाड़ी के पास दिल दहला देने वाला हादसा, सड़क पर बिछ गईं बेजुबानों की लाशें
धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके पैर टूटने की सूचना है।
सड़क पर बिखरी लाशें, जिम्मेदार कौन?
घटना के बाद भारतमाला सड़क पर बैलों की लाशें बिछ गईं। हादसे का मंजर देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि भारतमाला सड़क पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।
एर्टिगा वाहन भी चपेट में, बड़ा हादसा टला
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

0
0 views

Comment