logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुबग्गा में दर्दनाक सड़क हादसा, शटरिंग कारीगर की मौत


लखनऊ। लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में हरदोई रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शटरिंग कारीगर साहिल (25) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चला रही महिला मोबाइल पर बात कर रही थी। हादसे के बाद कार चालक महिला और उसके साथ मौजूद दरोगा पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया तथा मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चे का उपचार कराया जा रहा है।

9
924 views

Comment