logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशामुक्त जीवन का संदेश

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष

तंबाकू और गुटखा की बढ़ती लत से कैंसर के मामलों में वृद्धि, व्यापक जनजागरूकता अभियान की जरूरत : राज मोहम्मद खान

जलगांव (एजाज़ गुलाब शाह)
31मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जळगांव जिला तंबाकू मुक्त अभियान के ब्रांड एंबेसडर राज मोहम्मद खान शिकलगर ने कहा कि तंबाकू, गुटखा और सिगरेट के बढ़ते सेवन के कारण देश और दुनिया में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इस गंभीर समस्या को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना समय की मांग है उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर प्रतिदिन लाखों लोग कैंसर सहित तंबाकू जनित बीमारियों के कारण मौत के मुंह में जा रहे हैं मुख कैंसर, गले का कैंसर और फेफड़ों का कैंसर मुख्य रूप से तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान की लत के कारण होते हैं विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है देश का युवा वर्ग बड़ी संख्या में तंबाकू और गुटखा जैसे नशे का शिकार हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तेजी से फैल रही है इसके कारण हजारों-लाखों परिवार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि तंबाकूजनित पदार्थों से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है आज पूरी दुनिया इस नशे के दुष्चक्र से जूझ रही है ऐसे में समाज के सभी वर्गों को आगे आकर तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए ३१ मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राज मोहम्मद ने सभी नागरिकों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है जो केवल एक बार मिलता है इसलिए स्वयं स्वस्थ रहें, अपने परिवार को सुरक्षित रखें और खुशहाल जीवन व्यतीत करें उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे तंबाकू, गुटखा और अन्य नशे की आदतों से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें

9
1479 views

Comment