logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फिरोजाबाद: मासूम बेटे की हत्या का मामला, विराज फरार

फिरोजाबाद: थाना शिकोहाबाद के यादव नगर में रती अपने पति से अनबन के बाद अलग रहने लगी। इस दौरान रती का चक्कर उसके पति के फुफुरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक से चलने लगा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और विराज ने रती को शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रती ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे को लेकर मना कर दिया।

विराज को लगा कि मासूम बेटा उनके रिश्ते में बाधा है। इसी कारण वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने लेकर सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला। पूरा घटनाक्रम पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने विराज को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन वह अभी फरार है।

0
2 views

Comment