प्रतापगढ़: सरकारी जमीन प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग
प्रतापगढ़: ग्राम गोगाहार, नगर पंचायत हीरागंज बाजार में सरकारी जमीन प्रकरण को लेकर एक पीड़ित ने कई बार शिकायतों के बावजूद IGRS पोर्टल पर बिना निष्पक्ष जांच के शिकायतें बंद किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि SDM के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने के बाद उसे झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
पीड़ित ने अधिकारियों पर भ्रामक आख्या देने और भू-माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस मामले की रिपोर्टिंग पत्रकार वीरेंद्र मौर्या ने की है।