पर्यावरण के प्रति सजग एकवीरा सेवक संस्था ने क्यारियां बनाई ।
बदनावर - धार - AIMA Media
पर्यावरण के प्रति सजग एकवीरा सेवक संस्था ने रविवार 31 मई 2026 को बैजनाथ महादेव मंदिर से माता जी मंदिर तक पेडों की सुरक्षा के लिए पेड-पौधों के आस-पास खेती-पावडे से सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर थाला ( क्यारी ) पौधे व पेड़ के तने के चारों ओर मिट्टी को खोदकर गोलाकार गड्ढा थाला बना दिया है, पानी को बहने से रोक और जड़ों तक सीधे पानी पहुंचाता हैं । आगामी हर सप्ताह सेवा संस्था की गतिविधियां सदैव रहेगीं ।
एकवीरा सेवा संस्था का पेड़-पौधों के प्रति लगाव से सराहनीय कार्य हैं । इस रविवार को सेवाभावी कार्य करने में एन.एस. गोयल , हरिष गुर्जर , हरिओम सिंह चौहान , राजू गजभिये , दीपक सोलंकी ,अमित पांचाल एवं शुभम शर्मा ने श्रम कर पौधों को जीवित रहने में टीम सराहनीय कार्य करते रहते हैं ।