logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में मोबाइल फोन पर नए तूफान अलर्ट सिस्टम की शुरुआत

राजस्थान : राज्य में अचानक लोगों के मोबाइल फोन तेज सायरन और वाइब्रेशन के साथ बजने लगे, जो मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी 60-80 KM/H की रफ्तार वाले विनाशकारी तूफान का अलर्ट था। इस बदलाव ने लोगों के बीच सवाल उठाए कि अब अलर्ट मैसेज सामान्य SMS की बजाय सायरन की तरह क्यों बजने लगे हैं।

आपदा प्रबंधन और दूरसंचार विभाग (DoT) ने सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट सिस्टम को अपग्रेड किया है। पहले चेतावनी सामान्य टेक्स्ट मैसेज के रूप में आती थी, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते थे। अब 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' (CBAS) के तहत, एक साथ किसी विशेष क्षेत्र के सभी सक्रिय मोबाइल फोन्स पर तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ अलर्ट भेजा जाता है, जो साइलेंट या डू नॉट डिस्टर्ब (DND) मोड में भी बजता है। यह अलर्ट तब तक चलता रहता है जब तक उपयोगकर्ता स्क्रीन पर 'OK' दबा कर इसे बंद न कर दे।

इस नए सिस्टम का उद्देश्य है कि आंधी-तूफान, भूकंप, सुनामी या फ्लैश फ्लड जैसी आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों का ध्यान तुरंत खतरे की ओर आकर्षित किया जा सके, ताकि वे समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और अपनी जान बचा सकें।

0
479 views

Comment