logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लम्भुआ: शिक्षक श्यामलाल ने सपा नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया

लम्भुआ: शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने अपने सहयोगी वरिष्ठ समाजसेवी जीशान अहमद समेत अन्य साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर भ्रमण किया। उन्होंने कामतागंज में कोचिंग क्लास के डायरेक्टर श्रद्धेय संजय यादव सहित शिवचंद निषाद, सत्यम विश्वकर्मा, पंकज यादव और अन्य के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने शकुंतला बौद्ध जी भदैया के आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने सपा विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून से आनापुर में मिले और अमन जलपान गृह नरहरपुर में सपा सेक्टर प्रभारी हथौड़ा विकास यादव, राजा राम यादव, भोला पासी, शिवप्रसाद यादव सहित कई समाजसेवियों के साथ चर्चा की। इसके अतिरिक्त खेमई प्रसाद निषाद "गुरू जी" के आवास छापर गोला जाकर मार्गदर्शन लिया। वरिष्ठ समाजवादियों के साथ गायत्री क्लिनिक छापर गोला में बैठक की और चांदा बाजार में भी वरिष्ठ समाज सेवियों से मुलाकात की। अंत में बड़े भाई हाथी निषाद की दुकान निषाद ट्रेडर्स चांदा में बिहारीलाल यादव, विकास निषाद और अन्य के साथ बैठक संपन्न की।

2
1037 views

Comment