दिल्ली विधान सभा ने ऐतिहासिक संसदीय दस्तावेजों का लोकार्पण किया
दिल्ली: दिल्ली विधान सभा द्वारा 1924-1930 की केन्द्रीय विधान सभा की ऐतिहासिक कार्यवाही के 89 खंडों तथा दिल्ली विधान सभा की त्रैमासिक पत्रिका “विधान-चेतना” के प्रवेशांक का लोकार्पण किया गया। यह पहल भारत की समृद्ध संसदीय विरासत, लोकतांत्रिक परंपराओं और विधायी इतिहास को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस कार्यक्रम में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी, माननीय विधान अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता जी तथा माननीय विधान सभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह प्रयास जनसामान्य और नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने का एक प्रेरणादायी कदम माना गया है।