अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य आयोजन कोलकाता में होगा, थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग
इस वर्ष 21 जून 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस २०२६ का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकत्ता में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है।
इस वर्ष की थीम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में शरीर और मन को स्वस्थ, सक्रिय तथा संतुलित बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण को बढ़ावा मिलता है।
यह घोषणा योग महोत्सव २०२६ के दौरान की गई, जिसका आयोजन Khajuraho Western Group of Temples में हुआ। इस अवसर पर हजारों योग साधकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक प्रदर्शन किया। साथ ही Yoga Sangam Portal, Yoga Park Portal और नए योग टी-शर्ट का भी अनावरण किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के लिए अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस २०२६ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।