logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोल्हेनझरिया के दलेसर गंझू पारा स्थित आंगनबाड़ी भवन जर्जर, बारिश में टपकता है पानी

जशपुर। जिले के कोल्हेनझरिया गांव के दलेसर गंझू पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। भवन की छत से बारिश के मौसम में लगातार पानी टपकता है, जिससे वहां पढ़ने वाले छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने लगता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित होती है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए या नया भवन निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा और अन्य सुविधाएं मिल सकें।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देते हुए कदम उठाएगा।करेगा, जिससे बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

58
3227 views

Comment