logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रैपुरा: अवैध शराब पकड़ने पर युवाओं ने पुलिस को सौंपा मामला

रैपुरा: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और भगवती मानव कल्याण संगठन ने कटनी तिराहा हनुमान मंदिर के पास बीती रात लगभग 9 बजे दो पेटी अवैध शराब पकड़ी। इस दौरान आरोपित लक्ष्मन साहू को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा आरोपी फरार है। घटनास्थल पर एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल HF Delux भी मिली।

रैपुरा में आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए 24 घंटे अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस, आबकारी अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत संगठन ने कई स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी है। अवैध शराब, आरोपी और गाड़ी रैपुरा पुलिस को सौंप दी गई है और आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

29
1879 views

Comment