शिकोहाबाद में एकतरफा प्यार में मासूम बच्चे की हत्या
शिकोहाबाद : अरांव क्षेत्र के गांव बामयी की रहने वाली युवती के डेढ़ साल के बेटे आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती की शादी बदायूं निवासी सुमित पाठक से हुई थी। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक, जो युवती के बुआ सास का बेटा है, उस पर एकतरफा प्रेम करता था और शादी का दबाव बना रहा था।
शुक्रवार को युवती शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई हुई थी, जहां आरोपी ने मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर सड़क पर बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।