logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी में सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसपी ने निलंबित किया

अमेठी: जायस कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया को एंटी करप्शन टीम ने 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सिपाही ने एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शनिवार को सिपाही को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सरवण टी. ने तुरंत प्रभाव से चंदन कनौजिया को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

0
121 views

Comment