logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ पलिया मार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग

मऊ : मऊ से पलिया जाने वाले लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क मार्ग की खराब स्थिति से राहगीर, छात्र, किसान और वाहन चालक गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण यात्रा करना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खराब सड़कों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है और यात्रा में अधिक समय लग रहा है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन भी किया जाएगा।

33
2556 views

Comment