logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेलकूद विकास समिति बुरहानपुर के 29 वें खेल प्रशिक्षण शिविर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की गतिविधि संपन्न हुई।

खेलकूद विकास समिति बुरहानपुर के 29 वें खेल प्रशिक्षण शिविर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की गतिविधि संपन्न हुई।

रिपोर्टर -
भगवानदास शाह बुरहानपुर


*संपूर्ण देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों द्वारा आजादी के आंदोलन में योगदान दिए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों का कार्यक्रम अप्रैल 2023 से संपूर्ण देश भर में प्रत्येक माह में रविवार के दिन आयोजित किया जाता है। बुरहानपुर शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा लगातार 44 कार्यक्रम की जा चुके हैं । इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जीवन परिचय बताया जाता है।*
*बुरहानपुर शहर में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के बैनर के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गोपाल दास गुजराती के नेतृत्व में बुरहानपुर जिले के उन 18 समाचार पत्र एवं डिजिटल,मीडिया संवाददाता का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान जन गण मन का एक स्वर में गायन किया गया। पश्चात सुनील गुजराती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति पंजीकृत हरिद्वार नई दिल्लीद्वारा बताया गया कि बुरहानपुर के इन पत्रकारों द्वारा हमारे विगत कई वर्षों से समाचारों को समाचार पत्रों और मीडिया चैनल के माध्यम से प्रचारित एवं प्रकाशित किया जाता रहा है ।जिसे कि हमारे राष्ट्रीय संगठन को भेजा जाता रहा था ।वहां से प्राप्त सुचना अनुसार अरविंद सिद्धनाथ पटेल,रंजीत नगीनलाल परदेसी,संदीप रविन्द्रनाथ परोहा,मुकेश गुलाबचंद पूर्वे,दिनेश प्रल्हाद जूनागढ़े,प्रकाश नगीनदास अग्रवाल,भगवानदास चुन्नीलाल शाह,राकेश छोटेलाल चौकसे,प्रवीण विट्ठल पाटिल,रमाकांत वासुदेवराव मोरे,धन्नालाल अमृतलाल दलाल, गोपाल मोहनलाल देवकर,मो. रिजवान खान मो.उमर खान,बंटी रामचंद्र नागौरी,गणेश रमेश दूनगें, निलेश रमेशचंद्र जूनागढ़े, बनवारीलाल भारत मेटकर,गणेश सिंह चंद्रपाल सिंह गहलोद शाहपुर को तिरंगा दुपट्टा एवं मोतियों की माला से सम्मानित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना श्रीमती ताराबेन राधा कृष्ण शाह एवं श्रीमती निर्मला बाई शत्रुघ्न चौहान के हाथों से अभिनंदन पत्र प्रदाय किया गया। उपस्थित समस्त पत्रकारों द्वारा स्वयं को सम्मानित किए जाने पर अभिभूत होकर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।*
*सुनील गोपालदास गुजराती द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि शासकीय दस्तावेज में स्वतंत्रता संग्राम घोषित कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को ताम्रपत्र एवं कृषि भूमि प्रदाय की गई । अन्य को बाद में दिया जाने का कहकर आज दिनांक तक ताम्र पत्र एवं कृषि भूमि प्रदाय नहीं की जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में आपस में भेदभाव की स्थिति आज दिनांक तक बना रखी है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वर्गवास पश्चात स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को शासकीय कार्यक्रमों के आमंत्रण पत्र भी प्रदाय नहीं किये जाते।यहां तक की स्वतंत्रता सेनानी परिवार के वंशजों को फोटो युक्त परिचय पत्र भी प्रदान नहीं किया जाता। वह आवश्यकता पढ़ने पर अपना परिचय बता सके कि वह उक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का वंशज है ।जबकि भारत के अनेक राज्यों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राज्य स्तरीय सचिवालय से आईएएस अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त परिचय पत्र के अतिरिक्त 15 अगस्त,26 जनवरी को उत्तराधिकारियों को शासकीय कार्यक्रमों में से ससम्मान आमंत्रित कर शाल -श्रीफल से सम्मानित किया जाता है । पंजाब एवं उत्तराखंड में जिलाधीश कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के फोटो लगे जीवन परिचय लगाए गए हैं । विभिन्न राज्यों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित अनेक जानकारियां उपलब्ध है। लेकिन हमारे यहां यह सब कुछ भी नहीं हुआ है।*
*आज के कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की ओर से रेणु सुनील गुजराती, किरण सचेन्द्र शाह , गजेन्द्रसिंह भरतसिंह राजपूत, मोहन सिंह ठाकुर,कु.आयुषी शैलेश शाह, श्रीमती ज्योति दलाल,श्रीमती शिल्पा दलाल,सचेन्द्र शाह,अंश दलाल,सुनील दलाल,दिनेश शत्रुघ्न चौहान,रोहित दिनेश चौहान,गणेश शत्रुघ्न चौहान,तेजस रोहित चौहान,दिनेश दगडू वानखेडे,सुलभा किशोर पाटिल के अतिरिक्त शहर के सम्मानित राजेश भगत, दीपक बारी, जगदीश सिंह हजारी,सतीश इंग्ले, नरेंद्र बनोरिया, श्रीमती विद्या पाटिल,सतीश पाटील, अमर पाटील,चंपालाल धनगर,श्रीमती नयन मनीष झरने,श्रीमती अंशुली दीपक कपूर,खेमचंद यादव,गौरव खुराना,हरीश महाजन,प्रशांत सोनवने, आरुष महाजन,अखिलेश पांडे,दीपक सुखेजा,सूचीका दानेवाला,भूमिका लांडगे उपस्थित थे ।कार्यक्रम का आधार प्रदर्शन चंद्रकांत यादव द्वारा किया गया।*

18
3218 views

Comment