वृंदावन में लाइट का खंभा गिरने से आवागमन प्रभावित
वृंदावन: श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर विद्यापीठ चौराहा के पास भूतपूर्व विधायक स्वामी रामस्वरूप शर्मा के आवास के बाहर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की सौंदर्यीकरण योजना के तहत लगाई गई लाइट का खंभा गिर गया। इस कारण सड़क पर तार झूलने लगे जो श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि यह स्थिति श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चिंता का विषय बन गई है। अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई है।