फिरोजाबाद ब्रेकिंग न्यूज़
एकतरफा प्यार बना मासूम की मौत का कारण!
जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित यादव कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते के देवर ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही भतीजे को गली में जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
😢 घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
🚔 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
⚠️ वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
🔍 पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
❗एकतरफा प्यार की सनक ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।