logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सिंगोली: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी*



*महेंद्र सिंह राठौड़*

सिंगोली:- स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नगर परिषद सिंगोली ने कमाल कर दिखाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर की नदी किनारे स्थित घाटों की जीर्णोद्धार और रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। पहले जो घाट उपेक्षा के शिकार थे, अब वो इंद्रधनुषी रंगों से सजकर सिंगोली की शान बन गए हैं।



*घाटों पर बिखरे 5 रंग, बिखर रही पॉजिटिविटी*

नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्य में घाटों की सीढ़ियों को पीले, नीले, गुलाबी, नारंगी और सफेद रंगों से पेंट किया गया है। हर सीढ़ी अलग रंग में चमक रही है। साथ ही दीवारों पर "स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2025-26" और "नगर परिषद सिंगोली (म.प्र.)" लिखा गया है।



दीवारों पर स्वच्छता के संदेश भी उकेरे गए हैं:

*"सभी रोगों की एक दवाई, हर जगह रखो साफ सफाई"*

*"आओ फिर एक बदलाव करें, देश का कोना कोना साफ करें"*



*आमजन बोले – 'सिंगोली बदलेगी, तभी देश बदलेगा'*

नदी घाट का बदला हुआ स्वरूप देखकर स्थानीय लोग नगर परिषद की सराहना कर रहे हैं। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि अब घाट पर बैठना अच्छा लग रहा है। महिलाएं और बच्चे रंगीन सीढ़ियों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।



एक स्थानीय नागरिक ने कहा, "पहले ये घाट गंदगी से भरे रहते थे। अब नगर परिषद ने रंगाई-पुताई करके इसे तीर्थ जैसा बना दिया। स्वच्छता सर्वेक्षण में सिंगोली का नाम रोशन होगा"।



*नगर परिषद का संकल्प*

नगर परिषद के अध्यक्ष सुरेश (भाया) जैन एवं सीएमओ कपील राजावत ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में टॉप रैंक लाने के लिए पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नदी किनारे घाटों की सुंदरता के साथ-साथ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। "क्लीन सिंगोली, ग्रीन सिंगोली" के ये पहल की गई है।



*अब बारी है आमजन की*

नगर परिषद ने अपील की है कि रंगाई-पुताई को संजोकर रखें। कचरा नदी या घाट पर न फेंकें। तभी सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आएगा।

8
831 views

Comment