समर्पण एक नेक पहल संस्था की छठवीं वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह धनबाद मैं हुई संपन्न...बोकारो के रक्तदाता संगठन हुए सम्मानित. गर्व...
समर्पण एक नेक पहल संस्था की छठवीं वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह धनबाद के कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा क्लब में हुई। जिसमें पुरे राज्य के समाज सेवी एवम रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद श्री दुल्लू महतो रहे जिनकी गरिमाई उपस्थिति में कार्यक्रम में शामिल सभी का सम्मान हुआ। बोकारो जिले के लिए गर्व की बात है की यहाँ की भी दो अग्रिणी संस्था बोकारो रक्तवीर परिवार एवम बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएसन को भी सम्मानित किया गया।
बोकारो रक्तवीर परिवार की ओर से संजय शर्मा एवम हामिद खान और बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसियसन की ओर से मनोज कुमार एवम मनीष चरण पहाड़ी ने पुरस्कार को ग्रहण किया।
यह सम्मान ने बोकारो के सभी रक्तवीरों को
समर्पित।
सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.