logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा (Re-Exam) आगामी 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

▪️NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा (Re-Exam) आगामी 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.
पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया था.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.
नीट री-एग्जाम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स नीचे दिए गए हैं:
👉परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीखें-एग्जाम की तिथि: 21 जून 2026 (देश के 550 शहरों के 5,400 से अधिक केंद्रों पर).
👉एडमिट कार्ड डाउनलोड: 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.
👉सिटी इंटिमेशन स्लिप: परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली स्लिप (City Slip) जल्द ही NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगी.
🔒 सुरक्षा के लिए "जीरो एरर" और सेना का धाकड़ प्लान.
👉वायुसेना की मदद: परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए सरकार भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का उपयोग कर सकती है, जिससे प्रश्नपत्रों को सीधे परीक्षा केंद्रों वाले राज्यों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके.
👉पीएम मोदी की निगरानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस परीक्षा की तैयारियों की लगातार समीक्षा और कमान संभाल रहे हैं.
👉हाई-लेवल मीटिंग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सेना के आला अधिकारियों के बीच फूलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई है.
👉भविष्य में बदलाव: सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए 2027 से NEET को कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) कराने का बड़ा फैसला लिया है.
💰 फीस रिफंड और अन्य महत्वपूर्ण नियम.
👉कोई दोबारा फीस नहीं: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को री-एग्जाम के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन या दोबारा फीस नहीं देनी होगी.
👉फीस रिफंड अंतिम तिथि: NTA ने बैंक डिटेल्स अपडेट कर पुराने फीस रिफंड का दावा (Claim) करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दिया है.
👉सिटी प्रेफरेंस: छात्रों को अपना परीक्षा केंद्र शहर बदलने (City Preference) का विकल्प भी पोर्टल पर दिया गया है.
🚌 छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा.
पुनर्परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सुविधा के लिए कई राज्यों ने परीक्षा के दिन मुफ्त बस सेवा का ऐलान किया है:
दिल्ली: परीक्षा के दिन छात्र DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.
हरियाणा: 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज में छात्रों का सफर पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा.
बिहार व पंजाब: इन राज्यों के सरकारी बसों में भी परीक्षार्थियों के लिए आवागमन मुफ्त रहेगा.

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #Badaun #ujhani #badaunnews #BreakingNews #NEET #neetexam #neetpreparation #army #NTA बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
186 views

Comment