हथगाव पुलिस की बड़ी पहल, जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे अरुण कुमार चतुर्वेदी
बिग ब्रेकिंग न्यूज फतेहपुर
हथगाव पुलिस की बड़ी पहल, जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे अरुण कुमार चतुर्वेदी
फतेहपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद हथगाव थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। क्षेत्रीय जनता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी स्वयं सड़कों पर उतरकर लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा गांव-गांव और बाजारों में लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों के भीतर तेज तूफान, बूंदाबांदी तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए हथगाव पुलिस ने क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
हथगाव पुलिस की अपील – क्या करें, क्या न करें
छप्पर व मिट्टी की कमजोर दीवारों से दूर सुरक्षित स्थान पर रहें।
पेड़ों के नीचे मवेशियों को न बांधें।
बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने से बचें।
मौसम खराब होने पर बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें।
तेज आंधी और बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न करें।
थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी की इस सक्रियता और जनहित पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा समय रहते दी गई चेतावनी और जागरूकता अभियान से जनहानि और दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।