logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली से चंडीगढ़ जा रही बस पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा: बिना परमिट संचालन पर 41,000 का चालान, बस इंपाउंड

पंचकूला/ 30 मई:- पंचकूला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बरेली (उत्तर प्रदेश) से मनीमाजरा (चंडीगढ़) वाया पंचकूला संचालित हो रही एक निजी बस को बिना वैध परमिट के चलते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर ट्रैफिक थाना के एसएचओ अभिषेक को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक निजी बस अवैध रूप से बिना परमिट के यात्रियों को ले जा रही है। सूचना मिलते ही एसएचओ अभिषेक द्वारा टीम की मदद से बस का पीछा किया और उसे पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर गांव मौली के समीप सफलतापूर्वक रोक लिया।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार मौके पर बस के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि बस चालक के पास रूट पर संचालन के लिए कोई भी वैध परमिट मौजूद नहीं था। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने बस के विरुद्ध 41,000 रुपये का भारी-भरकम चालान काटा। इसके साथ ही, बस को इंपाउंड कर लिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शहर में बेहतर और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा और यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध परमिट के बसों का संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चलने वाले आम लोगों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था कायम की जा सके।

5
167 views

Comment