चारबाग रेलवे स्टेशन हादसे पर बड़ा एक्शन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर हुए हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों पर कड़ा एक्शन लिया गया है।
🔹 EPC ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
🔹 PMC टीम लीडर को तत्काल प्रभाव से हटाया गया।
🔹 RLDA के प्रोजेक्ट इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है।