logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अति महत्वपूर्ण सूचना रामनगर बाराबंकी से महादेवा जाने का रूट डाइवर्ट

*अति महत्वपूर्ण*
डायवर्जन व्यवस्था

- *जनपद बाराबंकी रामनगर स्थित महादेवा शिव मंदिर मेला के दृष्टिगत प्रत्येक सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था-*

जनपद बाराबंकी रामनगर स्थित महादेवा शिव मंदिर पर मलमास (पुरुषोत्तम माह) के दृष्टिगत प्रत्येक सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ तथा वर्तमान में संजय सेतु पर मरम्मत कार्य चलने के कारण घाघराघाट पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनाये रखने हेतु प्रत्येक सोमवार को समस्त भारी वाहन/ चार पहिया वाहन / कामर्शियल मालवाहक वाहन (ट्रक,बस ,रोडवेज बस ,डम्फर,टैंकर.चार पहिया ,कामर्शियल मालवाहक इत्यादि) हेतु डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत लागू की जाती है –

अंतर्जनपदीय डायवर्जन व्यवस्था-
 जनपद बहराइचघाघरा घाटसे जनपद लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से डायवर्ट कराकर चहलारीघाट , रेऊसा होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जायेगा ।
 ऐसे वाहन जिन्हें टिकोरा मोड़ से चहलारीघाट की तरफ डायवर्ट किया जाता है उनमें से कुछ वाहन यादवपुर लिंक मार्ग से होकर लखनऊ मार्ग पर निकलते हैं ऐसे वाहनों को यादवपुर मोड़ से सीधे चहलारीघाट, रेउसा की तरफ भेजा जायेगा ।
 पयागपुर, हुजूरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कैसरगंज तिराहा से डायवर्ट कर टिकोरा मोड़ चहलारी घाट होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जायेगा ।
 कर्नलगंज जनपद गोण्डा की तरफ से आने वाले समस्त भारी वाहनों को जरवल तिराहा से डायवर्ट कराकर टिकोरा मोड़ की तरफ भेजा जायेगा ।

जनपद गोण्डा व बलरामपुर से डायवर्जन व्यवस्था –
1.जनपद गोण्डा से संजय सेतु का प्रयोग कर लखनऊ जाने वाले वाहनों को वाया नवावगंज अयोध्या य वाया परसपुर तरबगंज ढेमवाघाट से रौनाही होकर भेजा जाये ।
2.जनपद बलरामपुर से संजय सेतु का प्रयोग कर लखनऊ जाने वाले वाहनों को वाया गोण्डा ,परसपुर ,तरबगंज ,ढेमवाघाट से रौनाही अथवा उतरौला वाया मनकापुर नबावगंज से अयोध्या होकर लखनऊ भेजा जाये ।

डायवर्जन का दिनांक व अवधि –
1. दिनांक-31.05.2026 / 01.06.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।
2. दिनांक- 07.06.2026 / 08.06.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।
3. दिनांक- 14.06.2026/15.06.2026 की रात्रि 24.00 बजे से 12.00 बजे तक ।

सदैव यातायात नियमों का पालन करें।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर पहुँचें।

1
88 views

Comment