पुलिस चौकी के समीप आंबेडकर प्रतिमा का अपमान, लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में बिरियागंज पुलिस चौकी के पास पार्क में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। रात में किसी शरारतीतत्व ने प्रतिमा पर अशोभनीय माला डाल दी। सुबह जब लोगों की जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया।

हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम जीत सिंह राय सिंह, सीओ इशिका सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की ओर से टैंकर को बुलवाकर प्रतिमा की साफ-सफाई कराई।
अफसरों ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए, वरना आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों से आरोपी को चिह्नित कर लिया है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।