logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायतराज प्रतिनिधियों को अधिकारों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तथा पंचायतराज मंत्री के नाम दिया ज्ञापन *चुनाव से पूर्व अधिकार दे सरकार -- मीना*

छीपाबड़ौद शुक्रवार को,जनप्रतिनिधि अधिकार संघर्ष समिति जिला बारां की और से जिलाध्यक्ष मास्टर प्रेमचंद मीना जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर के नाम से ज्ञापन भिजवाया गया!
संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष मांगीलाल मीना तथा संयोजक रामजानकी केसरी ने बताया कि राजस्थान के 1 लाख से ज्यादा निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड पंच आज तक अधिकार विहीन हैं। जनता से वोट लेकर जीतने के बाद भी ये वित्तीय अधिकार के अभाव में अपने क्षेत्र में एक भी काम नहीं करवा सकते है। राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर के ज्ञापन के माध्यम जिला परिषद सदस्य को प्रति वर्ष अपने क्षेत्र में 20 लाख के कार्य करवाने व पंचायत समिति सदस्य को 5 लाख तथा वार्ड पंच को 1 लाख का कार्य करवाने का अधिकार दिया जाए!
जिला परिषद सदस्य को प्रति माह 10 हजार मानदेय व पंचायत समिति सदस्य 5 हजार, वार्ड पंच 3 हजार रु दिया जाए !
जिला परिषद सदस्य को क्षेत्र में जाने हेतु 8 दिन सरकारी गाड़ी व पंचायत समिति सदस्य को 2 दिन हेतु उपलब्ध करवाई जाए! जिला मुख्यालय पर राजकीय आवास दिए जाए!
सभी जनप्रतिनिधियों को सरकार की ओर से निशुल्क एंड्राइड मोबाइल दिए जाए !
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मीना ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने आपको
ठगा सा महसूस करते हैं! राजस्थान में 41 जिला परिषदों के करीब 1 हजार सदस्य, 352 पंचायत समितियों के 6236 सदस्य और ग्राम पंचायतों में 1 लाख लगभग वार्ड पंच हैं। कड़ी मेहनत से चुनाव जीतने के बाद भी वित्तीय अधिकार न मिलने से जनप्रतिनिधि ठगा सा महसूस करते हैं। पद तो मिल जाता है पर जनता के लिए काम नहीं करवा पाते। मीना ने पंचायत राज चुनाव को "विषहीन दंत" के समान बताया हैं! सरकार से पंचायतराज चुनाव से पहले वित्तीय अधिकार का प्रस्ताव पारित करने की मांग की है। अधिकार नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा! ज्ञापन के समय संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मीना, संरक्षक बनवारी मीणा सेतकोलू, महामंत्री राजदीप शर्मा पछाड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामसुंदर कुमावत नियाना, उपाध्यक्ष रामकल्याण मेहरा राई ,प्रवक्ता गिरिराज मीणा आखाखेड़ी, ओबीसी भाजपा अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर बरसत, पूर्व सरपंच अर्जुन सोनी, पूर्व उपसरपंच भरतराज मीणा, पूर्व ओबीसी भाजपा अध्यक्ष शिवनारायण नामदेव, पूर्व ओबीसी भाजपा महामंत्री मुकेश ढोढरिया ,बद्रीसिंह गुर्जर पीथपुर, सोनू गुर्जर हरनावदा,परमानंद मालव, रामबल मीणा, बापुलाल मीणा ,अनारसिंह मीणा सहित उपस्थित रहे!

0
35 views

Comment