लखनऊ: भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा: चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की नेपाल प्रतिनिधिमंडल से अहम मुलाकात।
लखनऊ: चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के पारंपरिक और ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। "रोटी और बेटी" के सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बैठक में प्रमुखता दी गई।
नेपाल के प्रतिनिधि तारक नाथ अधिकारी ने धीरेंद्र सिंह को नेपाल सरकार की ओर से 6 तारीख को काठमांडू आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण को द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की उच्चस्तरीय बैठकें भारत-नेपाल के व्यापारिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।