logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में नेपाल डेलीगेट्स काभारतीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पर विचार-विमर्श।

लखनऊ: नेपाल सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का राजधानी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत और नेपाल के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर प्रियंका यादव द्वारा लिखित पुस्तक “जीवन की सरल राहें (मधुमेह एवं रक्तचाप नियंत्रण हेतु)” नेपाल के प्रतिनिधियों को भेंट की गई, जिसे डेलीगेट्स ने सराहा। इसके बाद ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना को नेपाल में लागू करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और बीमारियों की रोकथाम के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इसे भारत-नेपाल के बीच स्वास्थ्य सहयोग को नई दिशा देने वाला बताया। यह आयोजन दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी के नए अवसरों का प्रतीक रहा। रिपोर्टर अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा ने इस रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।

40
2313 views

Comment