चमोली: देवाल में वाहन दुर्घटना में तीन मौत दो घायल।एक महिला एम्स रेफर
चमोली : आज सुबह विकासखंड देवाल के ल्वाणी में एक वाहन दुर्घटना हुई जिसमें बांक गांव के एक ही परिवार के तीन मौत हो गई दुर्घटना के बाद एक घायल महिला को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
दूसरे दो घायल व्यक्तियों की स्थिति स्थिर बताई गई है और उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में चल रहा है। घटना से परिवार और क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।