चमोली: वाहन दुर्घटना में तीन की मौत, तीन घायल
चमोली: देवाल विकास खंड के ल्वाणी गांव के समीप शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे एक इको वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाक गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और घायल लोगों को निकटतम प्राथमिक सामुदायिक केंद्र देवाल में लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ईयर एंबुलेंस द्वारा देवाल से गेम्स हॉस्पिटल, ऋषिकेश भेजा गया है। प्रशासन इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।