हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आईमा मीडिया और राईट हेडलाईन्स की ओर से शुभकामनाएं
30 मई 2026 | नाशिक | प्रतिनिधि
नाशिक | हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आईमा मीडिया और राईट हेडलाईन्स, नाशिक की ओर से देशभर के पत्रकारों, संपादकों, संवाददाताओं तथा मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राईट हेड लाईन्स के उपसंपादक मो. जावेद शेख ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ कार्य करने वाले पत्रकार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
संदेश में कहा गया कि बदलते डिजिटल दौर में भी पत्रकारिता की मूल भावना सत्य और जनसेवा ही है। मीडिया का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाना और जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना भी है।
आईमा मीडिया और राईट हेडलाईन्स ने सभी पत्रकार बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।