औरंगाबाद: नवीनगर में बीईओ की विदाई और नए बीईओ का सम्मान समारोह
औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह एवं नए प्रभारी बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने की। मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया और गायक शिक्षक मनोज सागर ने अपनी गायकी से माहौल को भावुक बना दिया।
कार्यक्रम में बीडीओ अरुण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सूरज कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, बीपीआरओ मुकेश कुमार, एमओ श्रीराम मिश्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने राजनारायण राय के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीडीओ अरुण सिंह ने नए बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह से उच्च अपेक्षाएं व्यक्त कीं। शिक्षक संघ एवं कार्यालय कर्मियों ने राजनारायण राय को अंगवस्त्र, मोमेंटो, बुके व उपहार देकर विदाई दी और विजेंद्र कुमार सिंह का स्वागत किया।
राजनारायण राय ने संबोधन में सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नए बीईओ विजेंद्र सिंह ने टीम भावना से कार्य करने और सरकार की योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया। शिक्षक संघ के राज्य सचिव धनंजय कुमार सिंह, शिक्षक नेता मृत्युंजय सिंह, अशोक पाण्डेय, संतोष सिंह, मनीष सिंह, रोहित सिंह समेत प्रखंड के अनेक प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।