हाजीपुर: गुंजन-कुमारि और अमन कुमार के बीच विवादित परिवारिक मामला
हाजीपुर बिहार: अमन कुमार की शादी 2013 में गुंजन कुमारी से हुई थी, जो पढ़ाई में मेधावी थीं। अमन ने अपनी पत्नी को आगे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और गुंजन कुमारी ने बीएससी शिक्षक परीक्षा पास कर मिडिल स्कूल की सरकारी शिक्षिका बन गईं। उनके एक बेटे आरुष भी हैं और शुरुआत में परिवार खुशहाल था।
साल 2023-24 में ट्रेनिंग के दौरान गुंजन कुमारी की मुलाकात एक सहकर्मी शिक्षक से हुई, जिससे प्रेम संबंध बने। गुंजन ने अपने बेटे को लेकर पति अमन से अलग होकर अलग कमरे में रहने लगीं। जब अमन को यह पता चला तो उन्होंने प्रशासन की मदद ली। प्रशासन ने मामले की जांच की और गुंजन का बयान प्राप्त किया कि वह अब अमन के साथ नहीं रहेंगी। अमन ने गुंजन और उसके सहकर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया है और अब प्रशासन से निष्पादन की मांग कर रहे हैं।