logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निवास में सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत

मंडला: निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुझारी मार्ग पर शनिवार रात लगभग 11:00 से 11:30 बजे के बीच एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। लाल शर्ट और काले पैंट पहने युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

डायल-100 की टीम ने सूचना मिलने पर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के चेहरे, सिर और सीने में गंभीर चोटें पाई गईं, जिन्हें मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। घटनास्थल से बाइक नंबर MP20 MK 3678 बरामद हुई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। निवास पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

9
245 views

Comment