सीकर पुलिस अधिकारियों को DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा l
सीकर: श्रीमान प्रवीण नायक नूनावत, पुलिस अधीक्षक सीकर, श्रीमान पवन कुमार चौबे, थानाधिकारी खाटूश्यामजी, और श्रीमान राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल खाटूश्यामजी को बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट के लिए DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
खाटूधाम व्यापार मंडल खाटूश्यामजी ने तीनों अधिकारियों को इस पुरस्कार पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। व्यापार मंडल ने भरोसा जताया है कि ये अधिकारी जनता से जुड़े प्रत्येक मामले में इसी उत्कृष्टता का परिचय देंगे और पूरे सीकर जिले के लिए यह गौरव का विषय बना रहेगा।