logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर फल विक्रेताओं पर सघन जांच, 50 किलो सड़ा फल नष्ट


कलेक्टर कॅ पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। विगत तीन दिनों में विभागीय टीम ने लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कई दुकानों में अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिन पर तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए। टीम ने लगभग 50 किलो सड़े-गले फलों को मौके पर ही नष्ट कराया, ताकि उपभोक्ताओं तक अस्वास्थ्यकर सामग्री न पहुंच सके।
जिन विक्रेताओं के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया, उन्हें शीघ्र पंजीयन कराकर लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किए गए।
इस सघन जांच अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल सक्रिय रूप से शामिल रहे।
प्रशासन का यह कदम आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बाजार में स्वच्छ, सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

45
1884 views

Comment