logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं: किशोरी से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई पिंटू कुमार संवाददाता

बदायूं: थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में एडीजी जॉन बरेली के आदेश पर पूर्व ग्राम प्रधान संजीव गुप्ता समेत चार आरोपितों के खिलाफ 16 दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि बरात से लौटते समय संजीव गुप्ता और उसके तीन साथियों ने किशोरी को गलत नीयत से पकड़ा, जिसके बाद आरोपित घर जाकर परिवार से मारपीट भी की। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में देरी की और अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिवार ने एडीजी जॉन बरेली और आईजी रेंज बरेली के कार्यालय में भी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपित राजनैतिक रूप से प्रभावशाली हैं और खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, जिससे वे भयभीत हैं और धमकियां भी मिल रही हैं।

8
19 views

Comment