logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी में सड़क हादसे के बाद पोस्टमार्टम विवाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

बाराबंकी : असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर-जैदपुर मार्ग पर हुई बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में प्रवेश रावत और राहुल रावत की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक राहुल रावत के परिजन बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, जिसका विरोध उनकी पत्नी और मायके पक्ष ने किया।

पत्नी के विरोध और हंगामे के कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सिद्धौर चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ श्मशान घाट पहुंचे और घंटों समझाने के बाद परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर शव को कब्जे में लेकर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी।

0
836 views

Comment